छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: LOCKDOWN में जरूरी वस्तुओ की खरीदी के लिए मिलेगी छूट… कलेक्टर ने की जनता से सहयोग की अपील…

दुर्ग: लॉकडाउन की घोषणा के बाद कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जिले में 8 दिनों का टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। इससे पहले भी लॉकडाउन लगाया गया था।

जिसमे लोगों का काफी सहयोग प्राप्त हुआ था और कोरोना की चेन तोड़ने में सफलता मिली थी और वर्तमान में भी कोरोना की बढ़ती चेन को तोड़ने के लिए यह आवश्यक था। इसके लिए यह टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। इसमें कुछ समय में लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए छूट दी जाएगी।

बाकी पूरे समय टोटल लॉकडाउन रहेगा। इसके लिए कलेक्टर ने आम जनता से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि बचे हुए दिनों में अपने जरूरत के सामान रख लें और शासन एवं प्रशासन अपना पूरा सहयोग दें।

Back to top button