देश -विदेश

धोनी का डाटा लीक, आधार सुरक्षित कैसे, सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली। आधार की अनिवार्यता को चल रही सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार आधार की सुरक्षा को लेकर कई बार दावे कर चुकी है। बहस के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र हुआ।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकार लगातार आधार के सुरक्षित होने का दावा कर रही है, लेकिन अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का डाटा लीक हो गया था। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी की आधार कार्ड के लिए फिंगर प्रिंट लेते हुए फोटो वायरल हुई थी। इस पर उनकी पत्नि साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से नाराजगी व्यक्त की थी। पिछले साल मार्च में आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े एक ट्विटर हैंडल से धोनी के आधार से जुड़े फॉर्म की जानकारी ट्वीट कर दी गई। इस पर साक्षी ने सवाल उठाते हुए रविशंकर प्रसाद से पूछा था कि प्राइवेसी नाम की कोई चीज है या नहीं? दरअसल, आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े लोग धोनी के घर जाकर उनके आधार से जुड़ी चीजें अपडेट कर रहे थे। इसी का प्रचार ट्विटर से किया गया।
साक्षी ने कहा कि प्राइवेसी नाम की कोई चीज है या नहीं? आवेदन सहित आधार कार्ड का विवरण सार्वजनिक कर दिया गया है। इस पर मंत्री रविशंकर ने कहा कि नहीं, यह कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। क्या यह ट्वीट किसी भी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करता है? जिस पर साक्षी ने कहा कि फॉर्म में भरी व्यक्तिगत जानकारी लीक हो गई हैं।

ravi shankar

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471