
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश की एक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम की अध्यक्षता तथा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलभान सिंह, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं श्रीकांत सोमावार और मोर्चा के प्रदेश सह-प्रभारी पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक में मार्गदर्शन देते हुये अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि कोरोना के इस संकट काल मे जनजाति क्षेत्रो में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिये जागरूक करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कोरोना महामारी से बचाव के लिये टीकाकरण के साथ-साथ सावधानी भी आवश्यक है, इन्हीं सब बातों को जनजाति क्षेत्रों में जाकर हमें लोगों को बताना चाहिए। मोर्चा के सह-प्रभारी सत्यानन्द राठिया ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना महामारी के कारण जनजाति परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
आजीविका का प्रमुख साधन वनोपज है और इसकी भी खरीदी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ठीक से नहीं कर पा रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने दो महीने का राशन उपलब्ध करवाया है उसके कारण जरूरत के समय में थोड़ी सहायता मिल पायी है। गरीबों के खातिर इस मदद के लिये हम केंद्र की मोदी सरकार को हम धन्यवाद देना चाहते हैं।
मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जनजाति क्षेत्रों में बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनजाति समाज पर हो रहे अनाचार-अत्याचार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में आदिवासी कहीं नहीं है।
उन्होंने बीजापुर के सलेगर की घटना का उल्लेख करते हुऐ बताया कि पुलिस की गोलीबारी में मृत आदिवासियों के परिवार और घायल हुये लोगों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। सलेगर कि घटना में प्रदेश की कांग्रेस सरकार जरूर कुछ छिपाना चाहती है और इसीलिए आदिवासी समाज प्रमुखों सहित जनप्रतिनिधियों को भी वहां जाने से रोका जा रहा है।
अजजा मोर्चा की मांग है कि मृतक और घायल आदिवासी परिवार को समुचित मुआवजा मिलना चाहिये और वहां के स्थानीय आदिवासियों की आवाज को भी प्रदेश सरकार को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए।
अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि कोरोना महामारी के इस काल मे हमें और अधिक जनता की सेवा करने की आवश्यकता है और इसीलिए आगामी 31 मई को प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता सफाई अभियान चलाएंगे और मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्य करेंगे।
उसी दिन डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ को श्रीफल भेंट कर उनका भी सम्मान किया जायेगा। बैठक का संचालन महामंत्री नंदलाल मुड़ामी और आभार प्रदर्शन महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने किया।
आज इस वर्चुअल बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार, उपाध्यक्ष रामलखन सिंह पैंकरा, कोषाध्यक्ष छत्रप्रताप दुग्गा, मंत्रीद्वय अनुज एक्का और महेश राम उरांव, विदेशी राम ध्रुव, विजय मंडावी, आशु पोडेटी,संशोधन सिंह, सुरेश मरकाम, रामलखन सिंह, अखिलेश भोई, अविनाश कंवर, बजरंग ध्रुव, बिहारीलाल तिर्की, जिलाराम राणा, बीरबल सिंह, कौशलप्रताप सिंह, महादेव नेताम, महेश कश्यप, नीलकंठ गढ़े, धनसाय नागेश, योगेंद्र ध्रुव समेत मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।