वायरल

प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर इस अभिनेता और BJP सांसद ने कसा तंज…Tweet कर कहा…तो क्या अब तक जोकर से खेल रहे थे…

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद सियासत धुरी में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी आ गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी के रूप में कांग्रेस ने अपना ट्रंप कार्ड चला है और अपना बड़ा सियासी दांव चला है।

वहीं प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने के फैसले पर कई तरह की बयानबाजियां सामने आ रही हैं। अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने भी प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और तंज सकते हुए राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है।



अहमदाबाद पूर्वी से बीजेपी सांसद परेश रावल ने प्रियंका गांधी की एंट्री पर एक ट्वीट किया और कांग्रेस के इस फैसले का मजाक बनाया। उन्होंने लिखा वो कहते हैं कि अब हमने अपना ट्रंप कार्ड उतारा है, तो हमें ये पूछना है कि अब तक क्या जोकर से खेल रहे थे। बता दें कि बीजेपी की ओर से प्रियंका गांधी के संबंध में यह पहला बयान नहीं है। इससे पहले प्रियंका गांधी को लेकर बिहार में बीजेपी के मंत्री ने भी एक अजीब बयान दिया है।

यह भी देखें : अमेठी से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव… छिंदवाड़ा से उम्मीदवार हो सकते है राहुल गांधी…संगम में डुबकी लगाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष…जवाहर भवन में इंदिरा गांधी की कुर्सी पर बैठेंगी महासचिव… 

Back to top button
close