देश -विदेश

युवक-युवती होटल के कमरे में थे…पुलिस को देख लगा दी…

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली एक युवती को एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक पार्टी में जाने के बात कहकर लड़की को चंडीगढ़ के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। इसी दौरान लड़की ने पुलिस बुला ली तो आरोपी युवक होटल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।

घटना सोमवार की है। आरोपी और पीडि़ता दोनों ही रामपुर जिले के रहने वाले हैं। कुछ माह पहले दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हो हुई थी। दोनों लगातार एक दूसरे से बातचीत करने लगे। फिर फोन पर भी बातें होने लगी। दोनों ने मिलने का फैसला किया। फिर दोनों की मुलाकात हुई। इसी दौरान युवक ने लड़की को एक पार्टी में ले जाने की बात कही और लड़की को चलने के लिए राजी कर लिया।

दोनों रामपुर से चलकर चंडीगढ़ जा पहुंचे। वहां युवक ने एक होटल में कमरा लिया। आरोप है कि वहां उसने युवती के साथ रेप किया। विरोध करने पर लड़की की पिटाई भी की।
इसी बीच मौका पाकर लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया। जैसे ही पुलिस होटल की तीसरी मंजिल पर मौजूद उनके कमरे पर पहुंची, आरोपी पुलिस को देखकर कमरे की खिड़की से नीचे कूद गया।



जिसकी वजह वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के बारे में जब पूछताछ की तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वांछित है। कई थानों में उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

जिनमें हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अमन उर्फ हैरी के रूप में हुई है। यूपी पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पीडि़त लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

यह भी देखे: चलती दोपहिया वाहन से नगदी छीनकर भागने वाले 3 गिरफ्तार…आरोपी प्रार्थी के ऑफिस में करता था काम… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471