रायपुर। बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विश्वेश्वर मारकण्डे को राखी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी उमेश बारले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ राखी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
निमोरा निवासी उमेश बारले व्यापम और मंत्रालय में विभिन्न पदों पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी के घर में रोज़ सुबह रकम वापस लेने के लिए पीडि़त पहुंच रहे हैं। आरोपियों द्वारा पीडि़तों को रौब दिखाकर भगा दिया जाता था।
यह भी देखें :
Add Comment