Breaking Newsवायरलस्लाइडर

BIG BREAKING गुडिय़ा केस में आया बड़ा फैसला… दो दोषी करार…30 को सजा पर बहस… निर्भया केस के 4 महीने बाद ही 5 साल की मासूम से दो दरिंदों ने किया था गैंगरेप…24 घंटों तक अगवा थी बच्ची…

नई दिल्ली। गुडिय़ा गैंगरेप केस में फैसला आ गया है। दिल्ली की कडक़डड़ूमा कोर्ट ने दोनों आरोपियों प्रदीप और मनोज को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने पॉक्सो, किडनैपिंग, गैंगरेप और सबूत मिटाने के मामले में दोषी करार दिया है। दोषियों ने 5 साल की बच्ची के साथ 24 से ज्यादा घंटों तक अगवा बनाकर दुष्कर्म किया था।



यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब निर्भया केस के 4 महीने बाद ही 15 अप्रैल 2013 को 5 साल की गुडिय़ा को 2 लोगों ने अपहरण करके उसका गैंगरेप किया था। कोर्ट 30 जनवरी को सजा पर बहस करेगा।
WP-GROUP

दोनों दोषियों पर अब भारतीय दंड सहिंता की धारा 363, 376 और 377 के तहत सजा सुनाई जाएगी. दोषियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत भी सजा सुनाई जाएगी।

यह भी देखें : 

VIDEO छत्तीसगढ़ : राजधानी में दिन दहाड़े हत्या… बहन के साथ छेड़छाड़ से नाराज लडक़े ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार… मोहल्लेवासियों ने किया थाने का घेराव…

Back to top button
close