Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : विधानसभा में मुख्यमंत्री के चेयर में लगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सदन में जमकर हंगामा…विपक्ष ने जताई आपत्ति… 5 मिनट स्थगित रहा सदन…डिवाइस हटाने के बाद कार्रवाई फिर शुरू…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेयर में लगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।



विपक्ष ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का सदन में उपयोग पर नाराजगी जतातेे भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर और बृजमोहन अग्रवाल इसे हटाने की मांग की। विपक्ष की बार-बार आपत्ति के बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित भी कर दी गई।
WP-GROUP

साथ ही विपक्ष की आपत्ति के बाद मुख्यमंत्री के चेयर में लगी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस हटाई गई। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने दी सदन में दी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सदन की कार्रवाई की जानकारी हेतु लगाया गया।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : 10वां-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से… कुछ बदला-बदला रहेगा पैटर्न… बार कोड के स्थान पर विद्यार्थियों को करना होगा ये काम…

Back to top button
close