छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: सिंहदेव ने उप महापौर पद के लिए परिपत्र जारी करने नगरीय प्रशासन मंत्री से किया आग्रह…

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के नगर निगमों में उप महापौर पद के लिए परिपत्र जारी करने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से आग्रह किया है।



उन्होंने कहा है कि नगरीय निकायों में उप महापौर के पद के संबंध में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों में स्पष्ट उल्लेख नहीं है। प्रदेश के नगर निगमों के क्षेत्रफल एवं कार्य के व्यापक स्वरूप को देखते हुए उप महापौर पद के सृजन का अधिकार महापौर को प्रत्योजित किया जाना चाहिए।
WP-GROUP

श्री सिंहदेव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से इस संबंध में शासन स्तर से स्पष्ट परिपत्र या दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

यह भी देखें : 

सीएम भूपेश बघेल ने कहा…सुपेबेड़ा के किडनी प्रभावितों की होगी जेनेटिक जांच…डॉक्टरों का दल अध्ययन के लिए जाएगा…आन्ध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम-श्रीकाकुलम में भी सुपेबेड़ा जैसे हालात…

Back to top button
close