छत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस ने कहा, अगुस्टा मामले में सीएम का रुख बेटा बचाओं अभियान जैसा

ट्वीटर पर पोस्टर के जरिए दागे कई सवाल

रायपुर। सोशल मीडिया पर एक्टिव कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा के सीएम और उनके सांसद बेटे अभिषेक सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा है कि क्या डॉ. रमन सिंह जी इन सवालों का जवाब देंगे? प्रदेश की जनता भी जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री जी के बेटे की रुचि अगुस्टा सौदे में क्यों थी? क्या मुख्यमंत्री जी भी भाजपा द्वारा चलाये जा रहे बेटा बचाओ अभियान के स्थायी सदस्य बन चुके हैं? कांग्रेस ने अपने ट्वीटर एकाउंट में एक पोस्टर पोस्ट करके डॉ. रमन सिंह से सवाल पूछा है कि अगुस्टा से उनके बेटे का क्या रिश्ता था?, उनके पते पर विदेश में खाता किसने खोला?, क्या सांसद अभिषेक सिंह ही अभिषाक सिंह है?, वे इसकी रिपोर्ट क्यों नहीं करवाते? लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय कांग्रेस ने शुक्रवार को भी अधिकारिक एकाउंट से सीधे प्रदेश के मुखिया को उनके बेटे के जरिए घेरने का प्रयास किया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471