रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड के मौसम की आंख मिचौली चल रही है। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने से यहां ठंड करवट ले रही है। एक बार फिर राजधानी में सुबह धूप के बाद बादल छाए और अब वातावरण में ठंड अधिक महसूस हो रही है। प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने से सरगुजा संभाग में एक दो पॉकेट में शीत दिवस रहा।
रायपुर में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो कि सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है। यानी दिन का पारा सामान्य से नीचे होने से लोगों ने ठंड का अहसास किया।
इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। रायपुर में नमी की बात करें तो सुबह 69 प्रतिशत और शाम को यह 50 प्रतिशत रिकार्ड हुआ है। रायपुर में सर्द हवा की रफ्तार छह किलो प्रति घंटे रही।
न्यूनतम तापमान में गिरावट
प्रदेश के कई संभागों में खासकर रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा में न्यूनतम तापमानों में उल्लेखनीय गिरावट हुई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
कहां कितना रहा तापमान
स्थान अधिकतम ताप. न्यूनतम ताप.
रायपुर 23.6(-4) 12.6(-1)
माना 23.4(-4) 15.5(0)
बिलासपुर 21.2(-6) 9.5(-2)
पेंड्रारोड 19.9(-5) 6.5(-4)
अंबिकापुर 16.0(-7) 7.4(-2)
जगदलपुर 26.5(-2) 17.6(+6)
दुर्ग 25.0(-2) 9.9(-4)
राजनांदगांव 24.0(0) 10.5(-3)
ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश का मौसम तो शुष्क रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ के एक या दो पॉकेट में सुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा एक या दो स्थानों पर शीतलहर पड़ सकती है या शीत दिवस घोषित होने की संभावना है। रायपुर में आकाश में बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमशः23 डिग्री से. और 11 डिग्री से.रहेगा।
यह भी देखें :
Add Comment