देश -विदेशसियासत

लेफ्ट भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं : अमित शाह

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी में खुशी लहर दौड़ गई है। पूर्वोत्तर में पहली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि तीनों राज्यों में जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने आगे कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह खुशी का दिन है। उत्तर पूर्व में यह जीत कई कारणों से बेहद मायने रखती है। तीनों राज्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे को वोट दिया। शाह ने आगे कहा- त्रिपुरा में 20 आदिवासी सीटों पर हमें जीत हासिल हुई। कर्नाटक केरल में आत्मविश्वास बढ़ा है। लेफ्ट भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं। त्रिपुरा की जीत से बंगाल और केरल की जनता को राहत मिली होगी। पूर्वोतर में शांति के लिए केंद्र सरकार ने कई प्रयास किए हैं। इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से त्रिपुरा की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी को मिले अपार समर्थन के लिए त्रिपुरा की जनता का धन्यवाद। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति और पूर्वोत्तर भारत के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता का नतीजा है। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा में मिली जीत के लिए राममाधव और उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बीजेपी की त्रिपुरा ईकाई की भी तारीफ की।

Back to top button
close