Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व CM रमन सिंह के पीए ओपी गुप्ता का कराया गया मेडिकल चेकअप…पत्रकारों को देख छिपाने लगे चेहरा…कुछ भी कहने से कर दिया इंकार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निज सहायक रहे ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने यौन उत्पीडऩ मामले में बीती रात गिरफ्तार किया है। ओपी गुप्ता पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। ओपी गुप्ता को सिविल लाइन पुलिस गुरूवार को सुबह मेडिकल चेकअप के लिए पंडरी जिला अस्पताल लेकर आया।

राजनांदगांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप के मामले में ओपी गुप्ता को बुधवार की देर रात को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पीडि़त लड़की के पिता ने उसे 2016 में रायपुर में पढऩे के लिए भेजा था। वह ओपी गुप्ता के घर में रहते हुए अपनी पढ़ाई कर रही थी।

पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि ओपी गुप्ता और उसकी पत्नी कमला गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।



घर में अकेले होने का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने नया रायपुर स्थित एक मकान और संतोषी नगर के एक मकान में बच्ची से रेप किया है। आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने ओपी गुप्ता को देर रात न्यू राजेन्द्र नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। बच्ची ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे घर में कामकाज भी बहुत करवाया जाता था तथा कमला गुप्ता उसे चिल्लाती भी थी। साथ ही पति-पत्नी दोनों उससे अपना मसाज करवाते थे।

बताया गया कि ओपी गुप्ता बच्ची के साथ कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 11वीं तक अनाचार करता रहा और इसकी जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था।
WP-GROUP

ओपी गुप्ता से भयभीत बच्ची इतने सालों तक चुप रही लेकिन इस बीच एक मानव समाज संस्था के जरिए उसने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज करवाई है, जिसके बाद इस शर्मनाक कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि पीडि़त बच्ची की मदद करने वाली समाजिक संस्था द्वारा आज दोपहर बाद इस मामले में खुलासा कर सकते है। मेडिकल चेकअप के दौरान ओपी ओपी गुप्ता से पूछा गया कि आपको क्या फसाया गया है। गुप्ता ने कहा मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है।



घर पर काम करती थी लड़की
मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त लड़की राजनांदगांव जिले के रहने वाली है और गरीब परिवार से तालुक रखती हंै। साल 2016 में लड़की और उसका पूरा परिवार ओपी गुप्ता के पास काम मांगने से सिलसिले में आया था। इस दौरान ओपी गुप्ता ने नाबालिग लड़की को अपने घर में रख लिया और परिवार से उसे पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

रमन सिंह ने कहा…बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है…
निज सचिव के गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि पुलिस से तथ्यों की जानकारी मांगी गई है। बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है। राजनीतिक षडय़ंत्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के इसे राजनीतिक षड्यंत्र कहना उचित नहीं है। तथ्यों की जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : बेमौसम बारिश से थर्राया प्रदेश… तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में जमकर बारिश…धान खरीदी ठप्प…अगले दो दिनों तक इन स्थानों पर फिर दिखेगा बारिश का असर…देखें VIDEO…

Back to top button
close