रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सहायक ओपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ओपी गुप्ता पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले की शिकायत के बाद बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि ओपी गुप्ता ने नया रायपुर इलाके में इन घटनाओं को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने एक एनजीओ के माध्यम से पुलिस में इस मामले की शिकायत की है। शिकायत के बाद महिला थाना ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ओमप्रकाश गुप्ता के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। राजनांदगांव जिले की रहने वाली नाबालिग से आरोपी ने 8वीं से लेकर 11वीं कक्षा तक पढऩे के दौरान दुष्कर्म तक कर रहा। आरोपी पीडि़ता को न्यू राजेन्द्र नगर, नया रायपुर स्थित घरों में ले जाकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ओपी गुप्ता को राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित निवास से हिरासत में लिया गया है। आरोपी का बयान लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
घर पर काम करती थी लड़की
मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त लड़की राजनांदगांव जिले के रहने वाली है और गरीब परिवार से तालुक रखती हंै। साल 2016 में लड़की और उसका पूरा परिवार ओपी गुप्ता के पास काम मांगने से सिलसिले में आया था। इस दौरान ओपी गुप्ता ने नाबालिग लड़की को अपने घर में रख लिया और परिवार से उसे पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने की बात कही।
रमन सिंह ने कहा…बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है…
निज सचिव के गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि पुलिस से तथ्यों की जानकारी मांगी गई है। बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है। राजनीतिक षडय़ंत्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के इसे राजनीतिक षड्यंत्र कहना उचित नहीं है। तथ्यों की जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी देखें :
काले कपड़े से लेकर आखिरी इच्छा तक…फांसी के फंदे पर लटकाने से ठीक पहले क्या कुछ होता है दोषी के साथ…
Add Comment