छत्तीसगढ़
सबके जीवन में खुशियां भर दें होली के रंग, भूपेश-सिंहदेव ने दी होली की बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। श्री बघेल और श्री सिंहदेव ने आशा व्यक्त की है कि होली का पावन पर्व हम सबके जीवन में खुशियों के साथ-साथ भाई-चारे परस्पर प्रेम और सद्भाव के रंग पूरे छत्तीसगढ़ में बिखरेगा। होली का त्यौहार बुराई पर भलाई की जीत का प्रतीक है। कांग्रेस नेताओं ने कामना की है कि होली के रंग सबके जीवन में खुशियों भर दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने कामना की है कि होली का यह पावन त्योहार और इसके उजले रंग हम सबको भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, साम्प्रदायिकता और वैमनस्य की कालिख से लडऩे में सफलता प्रदान करें।





