
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोतिमपुर के दौरे पर रवाना हुए। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने 8 नगर निगमों में महापौर और सभापति के पदों पर जीत दर्ज की है। जनता ने हम पर विश्वास जताया है। इसके लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हैं।
कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम से यह संभव हो सका है। भाजपा का मैनेजमेंट फेल होने पर कहा कि चुनाव में मैनेजमेंट क्या होता है। जनता ने ही भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। किसी भी स्थान पर वे बहुमत हासिल नहीं कर सके। इसलिए टक्कर में ही नहीं थे।
सीएए और जेएनयू में हिंसा पर कहा कि केंद्र की सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है। इसके लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा को विरोध के स्वर बर्दाश्त नहीं है, इसीलिए जेएनयू में हिंसा जैसी घटनाएं हो रही है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री नेे डीकेएस अस्पताल के संचालन व्यवस्था का फिर मांगा प्रस्ताव