BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : राजधानी में भीषण सडक़ हादसा…डिवाईडर बना काल… नरसिंहनाथ दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा…2 की मौत…4 घायल….

रायपुर। गुढिय़ारी से ओडिशा नरसिंहनाथ के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 10 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर जाते समय खमतराई के पास डिवाइडर से टकराकर वाहन पलट जाने से पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गोकुलनगर, रामनगर गुढिय़ारी निवासी शनिवार को देर रात्रि पिकअप वाहन में सवार होकर करीब 10 लोग ओडिशा नरसिंहनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी खमतराई के पास पिकअप क्रमांक सीजी 04 एमपी 1891 वाहन डिवाईडर से टकराकर पलटी हो गई।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक सहदेव को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई जिसके चलते पिकअप वाहन अशोक लिलेंडर अनियंत्रित होकर पलट गई। मालवाहक पिकअप में सवार गीता कन्नौजे 24 वर्ष पति सुनील कन्नौजे निवासी गोकुल नगर गुढिय़ारी व देवकी 40 वर्ष पति मंथीर कन्नौजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं राधा कन्नौजे, बबली कन्नौजे, विजय घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नजदीकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी देखें :
पर्यटकों से भरी बस में लगी भीषण आग…बाल-बाल बचे यात्री…6 गंभीर…