Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

बड़ी खबर: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन…लंबे समय से अल्जाइमर से थे पीड़ित…PM मोदी ने ट्विट कर जताया शोक

नई दिल्ली। भारत के पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडीज का 89 साल की उम्र में सोमवार सुबह छह बजे निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थे और वे अभी बिस्तर पर ही रहते थे। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। फर्नांडीज का बेटा विदेश में रहता है, उनके वापस आने के बाद उनका संस्कार किया जाएगा।



फर्नांडीस का जन्म 3 जून 1930 को मैंगलोर में हुआ था। वे अटल सरकार में अक्टूबर 2001 से मई 2004 तक रक्षामंत्री रहे। आखिरी बार वह अगस्त 2009 से जुलाई 2010 तक राज्यसभा के सांसद रहे थे। फर्नांडीज सबसे पहले साल 1967 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। रक्षामंत्री के अलावा उन्होंने कम्यूनिकेश, इंडस्ट्री और रेलवे मंत्रालयों की भी कमान संभाली है।

यह भी देखें : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से होगी पूछताछ…झीरम कांड जांच में शामिल 8 नए बिंदु…यूनिफाईड कमांड की भूमिका पर उठाए सवाल 

Back to top button
close