रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश भर में दिन का तापमान रात के तापमान की तुलना में नीचे आ गया है। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। शीतलहर की वजह से राजधानी में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन, चार और पांच जनवरी के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।
शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरने के लिए मजबूर
शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री अंबिकापुर और पेंड्रारोड में रिकार्ड हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया।
अगले चौबीस घंटे तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चौबीस घंटे तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। प्रदेश में सभी जगहों पर बारिश होने से लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।
ठंडी हवा की वजह से जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। लोग दिन में ठिठुरने को मजबूर हैं वहीं मौसमी बीमारियों का असर भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे दौर में चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की समझाइश दी है।
ऐसा रहा तापमान (डिग्री से. में)
स्थान अधिकतम ताप. न्यूनतम ताप.
रायपुर 19.2(-8) 14.6(+2)
माना 19.0(-7) 14.4(+2)
बिलासपुर 21.4(-6) 14.2(+2)
पेंड्रारोड 21.1(-3) 11.8(+2)
अंबिकापुर 20.7(-1) 11.8(+4)
जगदलपुर 24.0(-3) 16.5(+6)
दुर्ग 22.4(-3) 12.6(-1)
राजनांदगांव 21.5(-1) 13.5(+2)
आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित
रायपुर की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन, चार और पांच जनवरी के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।
यह भी देखें :
प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा 2020… इन राशियों में बन रहे शादी के योग…
Add Comment