छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING:हेमा देशमुख बनी महापौर…पूर्व मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा…

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया हैं। काफी जोड़तोड़ के बीच नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने कांग्रेस की हेमा देशमुख को महापौर चुन लिया है। देशमुख ने भाजपा की शोभा सोनी को पराजित किया हैं। वहीं सभापति के रूप में कांग्रेस के ही हरिनारायण विजयी रहे।



हेमा देशमुख को 31 मत मिले, वहीं भाजपा से शोभा सोनी को सिर्फ 20 मत ही मिले हैं। इस तरह से कांग्रेस की हेमा देशमुख ने भाजपा की शोभा सोनी को 11 मतों से हराया हैं। महापौर चुनाव के पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।


WP-GROUP

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी देखें : 

महोत्सव में दिखेगी ग्रामीण प्रतिभाओं की झलक…प्रदेश भर के 6 हजार से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग…

Back to top button
close