
अंबिकापुर। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद शहर सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच जद्दोजहद लगातार जारी है। पार्टी के नेता समर्थन के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों को साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा ऐलान किया है। सिंहदेव ने डॉ. अजय तिर्की को अंबिकापुर नगर निगम का महापौर बनाने का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को महापौर पद के उम्मीदवार के लिए मंत्री टीएस सिंहदेव और आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह की बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने विचार विमर्श कर डॉ. अजय तिर्की के नाम पर मुहर लगा दी है।
यह भी देखें :
यहां की महिलाएं हमेशा ही दिखती हैं जवां…नहीं होता उम्र का असर…धूप में बिल्कुल नहीं निकलती…और…