छत्तीसगढ़सियासत

Breaking: देवव्रत जनता कांग्रेस में

रायपुर। पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के इस्तीफे के बाद से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ था आखिर देवव्रत जाएंगे तो जाएंगें कहा कई तरह की अटकले लगाई जा रही है जो गुरूवार को खत्म हो गई खैरागढ़ से लगे एक गांव पालीमेटा में जनता कांग्रेस की आमसभा से पहलेे देवव्रत ने पार्टी (जनका कांग्रेस) ज्वाइन कर ली। यह जानकारी जनता कांग्रेस के मणीशंकर तिवारी ने खबरीलाल से बातचीत के दौरान दी। जनता कांग्रेस का चुनाव अभियान पर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। आज राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में जनता कांग्रेस बड़ी सभा में जहाँ पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे वहीं मुख्य अतिथि के रूप में अजीत जोगी राजनांदगांव जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Back to top button