Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : रायपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस से आज हो सकता है महापौर पद के लिए नाम फाइनल… ये हैं प्रबल दावेदार…

रायपुर। नगर निगम में कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए दावेदारी कर रहे जनप्रतिनिधियों की दिलों की धडक़नें आज तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन की ओर से आज महापौर पद के लिए अधिकृत नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इधर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया भी आज दोपहर राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं।



नगर निगम चुनाव के बाद जिस तरह से परिणाम सामने आया है, इससे एक बात साफ हो गया है कि नगर निगम की सत्ता एक बार फिर से कांग्रेस के पास ही रहेगी। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया था। नगर निगम में कुल 70 सीटें हैं, जिनमें 34 सीटों पर कांग्रेस का, 29 सीटों पर भाजपा का तथा 7 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा है।


WP-GROUP

नगर निगम की सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस को केवल 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन प्राप्त करना है। जबकि भाजपा को पूरे सातों निर्दलीय पार्षदों का समर्थन लेना पड़ेगा। ऐसे में सत्ता की कुंजी सीधे कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहा है।

जानकारों की माने तो कांगे्रस को इसके लिए ज्यादा प्रयास करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षदों को यदि एमआईसी सदस्य बनाया जाता है तो यह माना जा रहा है कि निश्चित रूप से 7 निर्दलीय पार्षदों में से दो पार्षद अपना समर्थन कांग्रेस को दे देंगे। इसके साथ ही नगर निगम की सत्ता एक बार फिर से कांग्रेस के पास चला जाएगा।



इधर कांग्रेस की ओर से प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, एजाज ढेबर का नाम महापौर पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आया है। संगठन सूत्रों की माने तो महापौर पद के लिए आज कांग्रेस की ओर से अधिकृत नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

इधर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी आज नियमित विमानसेवा से राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। सूत्रों की माने तो महापौर के लिए नाम तय करने के लिए संगठन की ओर से होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में श्री पुनिया की अनुशंसा काफी महत्वपूर्ण रहेगी। जानकार तो यहां तक कह रहे हैं कि महापौर कौन होगा? इसका निर्णय भी संभवत: श्री पुनिया ही बैठक में करेंगे। (एजेंसी)

यह भी देखें : 

एक साथ लटकाए जाएंगे निर्भया के चारों दरिंदे…तिहाड़ में चार तख्ते और सुरंग तैयार…

Back to top button
close