जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की बड़ी सभा होगी 8 मार्च को

रायपुर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी प्रदेश में दिखने लगी हैं। पार्टी कार्यालयों में पदाधिकारियों की बैठक होनी लगी है जिसमें आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही हैं। गुरूवार को जनता कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की पहली बैठक बुलाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष रीति देशलहरा और अध्य्क्ष शहजादी कुरैशी के नेतृत्व में बुलाई गई बैठक में सभी जिलों के लोकसभा, और विधानसभा प्रभारी शामिल हुए। साथ ही इस बैठक में पार्टी महासचिव अब्दुल हमीद हयात, मरवाही विधायक अमित जोगी ने भी महिलाओं को बूथ स्तर पर कार्य करने पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति करने के टिप्स दिए। साथ ही आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के दिन राजधानी में जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की बड़ी सभा आयोजित रणनीति तैयार की जा रही है। दरअसल जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरह अब जोगी कांग्रेस के महिलाएं भी बूथ स्तर पर जाकर पन्ना प्रभारी नियुक्त करेंगी।