छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कांग्रेस: जंगल सत्याग्रह का द्वितीय चरण 24 सितंबर से जगदलपुर से प्रारंभ, मोटरसाइकिल रैली एवं ग्राम चौपाल का होगा आयोजन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 24 सितंबर को जगदलपुर से कोंडागांव तक और 25 सितंबर को कोंडागांव से चारामा तक जंगल सत्याग्रह में होंगें शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का जंगल सत्याग्रह का दूसरा चरण 24 सितंबर को जगदलपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मोटरसाइकिल रैली एवं ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। द्वितीय चरण के जंगल सत्याग्रह में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके, वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम, विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत सहित क्षेत्र के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, जिला, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, सोशल मीडिया के सदस्य नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधी, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, शामिल होंगे।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 24 सितंबर और 25 सितंबर दोनों दिन अर्थात 24 सितंबर को जगदलपुर से कोंडागांव तक और 25 सितंबर को कोंडागांव से चारामा तक जंगल सत्याग्रह में सम्मिलित होंगे।

यह भी देखें : शादी के आठ माह बाद पत्नी को मायके भेज पति ने दिया इस वारदात को अंजाम… 

Back to top button
close