Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: उत्तरी हवा ला रही ठंड और कोहरे का कहर…फिर हो सकती है बारिश…

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा और मौसम साफ होते ही रायपुर में ठंड का दौर जारी है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आया है, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

दोपहर में धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवा की वजह से रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर शहर के आउटर इलाके में लोग ठंड से कांप रहे हैं। 30 दिसंबर को रायपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

एक दिन पहले 29 दिसंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से तीन डिग्री से. नीचे और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री से. रिकार्ड हुआ था, जो कि सामान्य से दो डिग्री से. नीचे चला गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक और दो जनवरी को हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं।



इसलिए बदलेगा सिस्टम : मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ इराक, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत के उत्तरी हिस्से में प्रवेश करता है। इसके कारण मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होती है।

गुजरने के पहले बादल छाना, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी और बारिश होती है। इसके गुजरते ही फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। यदि अरब सागर से नमी की आपूर्ति होती है तो महाराष्ट्र से उड़ीसा तक न्यूनतम तापमानों में बढ़ोत्तरी और वर्षा होती है। यदि द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक बन जाए तो उत्तर-पूर्व के राज्यों तक ऐसी स्थिति बन जाती है।



ठिठुरन के बाद जागा निगम, रैनबसेरों में कंपकंपा रहे लोग
कश्मीर में बर्फ पिघलने के बाद उत्तर भारत में सीधी सर्द हवा आ रही है। हिमायल की तराई में या आसपास अभी ऐसा कोई सिस्टम नहीं है जो यह ठंडी हवा आने से रोक सके। ऐसे में रायपुर में ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं।

नगर निगम अब अलाव जलाने के लिए दावा कर रहा है, वहीं नईदुनिया ने पड़ताल में पाया कि शहर के जोरापारा, आमापारा, रामनगर के रैनबसेरा ताला लगाया गया है। यहां कोई व्यवस्था ही नहीं है।

शहर के बस, रेलवे और हवाई अड्डे के पास न ही सोलर सिगड़ी है और न ही अलाव ही जल पाए हैं, जबकि एक दिन पहले ही राज्य शासन ने कड़े निर्देश जारी किए थे। हालांकि कुछ जगहों पर निगम ने अलाव जलाया था लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
WP-GROUP

एक नजर में मौसम
मौसम विभाग: प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर
04 किलो मीटर प्रतिघंटा रही हवा की औसत गति
रायपुर में सुबह 63 और शाम को 37 फीसद रही नमी
राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान का हाल



शहर न्यूनतम तापमान स्थिति
रायपुर 11.4 -1
माना एयरपोर्ट 10.0 -2
बिलासपुर 8.8 -4
पेंड्रारोड 5.7 -5
अंबिकापुर 5.7 -3
दुर्ग 6.8 -7
राजनांदगांव 7.5 -5

यह भी देखें : 

1 जनवरी से 10 ग्राम सोना मुफ्त में देगी BJP सरकार…जानें- कैसे मिलेगा लाभ…

Back to top button
close