रायपुर। कांग्रेस में महापौर को लेकर दावेदारों के कई नाम सामने आ रहे हैं। वहीं इस दौड़ में ज्ञानेश शर्मा, प्रमोद दुबे और एजाज ढेबर का महापौर के रेस में सबसे आगे हैं। 6 जनवरी को महापौर का फैसला होना हैं। लेकिन सीएम सहित मंत्रियों तक दौड़-भाग मची हुई हैं।
इसी खीचतान के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान नें खलबली मचा दी हैं। सिंहदेव कि माने तो महापौर का फैसला दिल्ली हाईकमान तय करेगा। जबकि कयास यही लगाया जा रहा था सीएम के मुहर से महापौर तय होंगे।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि निगमों में महापौर कौन होगा ये हाईकमान तय करेगा। 1 जनवरी को पीसीसी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि 4 निगमों में हमारा स्पष्ट बहुमत, लेकिन 10 के 10 निगमों में कांग्रेस काबिज हो सकती है। इसे लेकर विचार करेंगे। सिंहदेव के इस बयान से कांग्रेस में फिर से खीचतान नजर आ रही हैं।
यह भी देखें :
मोदी-भूपेश के खिलाफ किसानों में आक्रोश…8 जनवरी को होगा प्रदेशभर में आंदोलन…
Add Comment