छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक बदले…कवासी लखमा के स्थान पर ताम्रध्वज साहू को कमान…अग्नि चंद्राकर और इंदरचंद धाड़ीवाल के स्थान पर…

रायपुर। कांग्रेस ने अपने पर्यवेक्षकों की सूची में आंशिक संशोधन किया है। प्रदेश के तीन स्थानों के पर्यवेक्षकों को बदला गया है।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सूची में आंशिक संशोधन किया है।


WP-GROUP

जिसके अनुसार जगदलपुर नगर पालिक निगम में केबिनेट मंत्री कवासी लखमा के स्थान पर केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू को पर्यवेक्षक बनाया गया है, धमतरी नगर पालिक निगम में अग्नि चंद्राकर के स्थान पर श्री लखमा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार गरियाबंद नगर पालिका परिषद के लिये इंदरचंद धाड़ीवाल के स्थान पर मदन तालेड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

यह भी देखें : 

महानायक अमिताभ बच्चन को मिला ‘दादा साहब फाल्के अवार्ड’…  मिलते ही मजाक में पूछा- कहीं यह घर बैठकर आराम करने का संकेत तो नहीं?…

Back to top button
close