झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन… राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शरद पवार और ममता बनर्जी भी पहुंचे

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आप सांसद संजय सिंह, ष्ठरू्य नेता एमके स्टालिन व लेफ्ट के कई नेताओं ने शिरकत की.
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने भी शिरकत की। हेमंत ने कई नेताओं को फोन कर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया था. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने की वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां नहीं जा पाए।
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को समारोह में भेजा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुखिया रघुबर दास भी पहुंचे थे। उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद उन्हें शुभकामनाएं दीं।
यह भी देखें :