(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर… अमरकंटक, मैनपाट में बिछी बर्फ की चादरें… 1 डिग्री बना हुआ है न्यूनतम तापमान… स्कूलों का बदला गया समय…
अम्बिकापुर/पेंड्रा। पूरा छत्तीसगढ़ कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अमरकंटक में दूसरे दिन भी न्यूनतम पारा 1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कई जगहों पर बर्फ जम गई है। रंगमहला मंदिर, बस स्टैंड, रामघाट, कपिलधारा, श्री यंत्र मंदिर सोनमुडा सहित कई स्थानों में बर्फ की सफेद चादरें बिछ गई है।
वहीं पेंड्रा में पारा 5 डिग्री दर्ज की गई है। ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। पेंड्रा में कड़ाके की ठंड के कारण जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी किया आदेश के बाद अब स्कूल सुबह 8:30 बजे से 12 बजे।
पहली पाली की कक्षाएं दोपहर 12:45 से शाम 5 बजे तक। दूसरी पाली की कक्षाएं और एकल पाली स्कूल के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 10 जनवरी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं ठंड का कहर सरगुजा में भी जारी है।

मैनपाट बर्फ की चादर से ढक गया है। फसलों तथा पैरा में भी बर्फ जम गई है। ठंड ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां तापमान करीब 1 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड से आलू समेत कई फसलों को नुकसान हो रहा है।
यह भी देखें :





