छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रदेश में चल रही है शीतलहर…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…ठंड बढऩे के असार…

रायपुर। शनिवार को अचानक प्रदेश में ठंड बढऩे से शीतलहर चलने लगी है। जिसको को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पुरे प्रदेश मे शीत लहर के अनुमान हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी हिस्से से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश अचानक ठंड की चपेट में आया है, अगले तीन दिन तक तापमान में लगातार गिरावट के पूरे आसार हैं, अभी उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे हो गया है, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज और रविवार रात भी तापमान में कमी होगी और ठंड बढऩे का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में अगले दो दिन तक जोरदार ठंड के आसार हैं।



वहीं प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य में शीत लहर और पाला की स्थिति उत्पन्न होने पर उससे बचाव के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें।

 


WP-GROUP

निर्देशानुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों एवं मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशा जारी कर दिए हैं।

यह भी देखें : 

BREAKING: कांग्रेस ने जारी की पालिकावार पर्यवेक्षको की सूची…सत्यनारायण शर्मा सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी…

Back to top button
close