अंबिकापुर । प्रेमी के साथ भागकर आई 17 वर्षीय किशोरी का लोकेशन ट्रेस करतेअंबिकापुर पहुंची मुंबई पुलिस ने सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवक और किशोरी को बरामद करने में दो दिन लगे। इनका लोकेशन कभी मोमिनपुरा तो कभी नवागढ़ बता रहा था। पुलिस टीम लोकेशन स्थलों पर निगरानी के बाद नवागढ़ से इन्हें बरामद कर मुंबई रवाना हो गई है।
मुंबई निवासी इमरान (22) ड्राइवर है। मुंबई से ही वह 17 वर्षीय किशोरी को साथ लेकर अंबिकापुर आया था और नवागढ़ मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। बीते तीन माह से वे अंबिकापुर में रह रहे थे।
जीवकोपार्जन के लिए इमरान स्कार्पियो वाहन चला रहा था। इधर मुंबई से गायब हुई किशोरी की रिपोर्ट परिजनों के द्वारा दर्ज कराने के बाद क्षेत्रीय पुलिस विवेचना में लगी थी।
पुलिस की जांच कार्रवाई के बीच किशोरी के गृहस्थल क्षेत्र से एक युवक के गायब होने की बात सामने आई और पुलिस इनका लोकेशन ट्रेस करने में लगी थी। इसी बीच मुंबई पुलिस को इनका लोकेशन अंबिकापुर में मिला और वहां के पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।
23-24 दिसंबर को अंबिकापुर पहुंची मुंबई पुलिस कोतवाली पुलिस के संपर्क में आई। इनका लोकेशन ट्रेस करने पर महामाया मंदिर से लगे नवागढ़ और इमलीपारा में लोकेशन बताने से पुलिस के समक्ष पशोपेश की स्थिति बन गई।
खोजबीन के दौरान एक बाहरी युवक-युवती के नवागढ़ में रहने की सूचना मिली। पुष्टि के बाद पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर मुंबई रवाना हो गई है।
यह भी देखें :
Add Comment