छत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू…राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी…धरमलाल कौशिक और डॉ.रमन सिंह ने भी किया स्वागत…

रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का आज शाम छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत ने अगवानी की।

इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्यगण,मुख्य सचिव आर पी मंडल, पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ,कलेक्टर डॉ भारती दासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आरिफ सहित विशिष्ट जन भी उपस्थित थे।





WP-GROUP

उपराष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। वे 27 दिसम्बर को सुबह 8:05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर ओडिशा के बालगींर जाएंगे।

वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से राजभवन जाएंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 4 बजे रायपुर के पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंडियन इकोनॉमिक एसोसियशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद वे यहां से रवाना होकर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और शाम 5:30 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी देखें : 

 मयंक श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्टस प्रमोशन अधिकारी नियुक्त…

Back to top button
close