बीजापुर/दंतेवाड़ा। बस्तर में पुलिस नक्सलियों पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रही है। पुलिस द्वारा रोज अलग-अलग क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चला रही है। जिससे नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए हैं। नक्सली रोज अपना मूमेंट बदल रहे हैं। इस बीच आज बीजापुर पुलिस ने दो स्थाई वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल, कोबरा 204 कंमांडेंट प्रेम कुमार के मार्गदर्शन में 24 दिसंबर को थाना बासागुड़ा से जिला बल, बस्तर बटालियन एवं कोबरा 204 की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग, नक्सली आरोपियों एवं वारंटियों की पता तलाश में सुरनार, नेण्ड्रा, गोटटूम की ओर रवाना हुए थे ।
सर्चिंग के दौरान गोटटूम नेण्ड्रा से 02 संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम मड़कम हुंगा उर्फ करटामी हुंगा साकिन गोटटुम थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, दूसर संदिग्ध बंजाम मासा साकिन गोटटुम थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर का होना बताया। उक्त दोनों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में 01-01 स्थाई वांरट लंबित होना पाया गया, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इसी तरह दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सली पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसर्पण किया।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तरह आज मलांगिरी एरिया कमेटी के पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
यह भी देखें :
Add Comment