
रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 26 एवं 27 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ दौरा पर पहुंच रहे हैं। श्री नायडू आज शाम को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
उपराष्ट्रपति 26 दिसम्बर को राजमुंदरी एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रवाना होकर शाम 5:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगे। वे यहां से राजभवन जाएंगे। वे रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे।
उपराष्ट्रपति 27 दिसम्बर को सुबह 8:05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर ओडिशा के बालगीर जाएंगे। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से राजभवन जाएंगे।
दोपहर 4 बजे इंडियन इकोनॉमिक एसोसियशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद वे यहां से रवाना होकर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और शाम 5:30 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी देखें :