Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

धान खरीदी पंजीयन की तारीख 17 नवंबर तक बढ़ी… CM भूपेश बोले- किसानों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाई गई अवधि…

रायपुर। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी पंजीयन की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। पहले 10 नवंबर धान खरीदी पंजीयन की अंतिम तारीख निर्धारित किया गया था। वहीं अब 17 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

तारीख आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए अवधि बढ़ाई गई है।



उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरूआत होगी। इसे लेकर प्रदेशभर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं सरकार द्वारा यह दूसरी बार धान खरीदी पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई है।

Back to top button
close