Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

चिरमिरी में कांग्रेस का कब्जा…40 वार्डों में से 24 में कांग्रेस ने लहराया परचम…3 निर्दलीय भी जीते…

कोरिया। नगर निगम चिरमिरी में अब तक 40 वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। यहां भी कांग्रेस ने फिर से कब्जा जमा लिया हैं। 24 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं 13 में भाजपा और 03 वर्डों में निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं।



यहां वार्ड नम्बर 33 से कांग्रेस की बबीता सिंह जीत गई हंै जो कि मेयर की दावेदार भी हैं, वहीं वार्ड नम्बर 28 से कांग्रेस की कंचन जायसवाल जीत गई हंै जो कि मेयर की दावेदार हैं। उन्होने बीजेपी की नीलम सलूजा को हराया है। वार्ड नम्बर 39 से कांग्रेस की गायत्री बिरहा जीत गई है ये भी मेयर की दावेदार हैं।
WP-GROUP

वहीं वार्ड नम्बर 34 से बीजेपी की इंदु पनेरिया हार गई हंै, वार्ड नम्बर 3 से रानी गुप्ता बीजेपी की हार गई हैं इन्हें भी बीजेपी की तरफ से मेयर की दावेदार माना जा रहा था। इस प्रकार से भाजपा के सभी मेयर उम्मीदवार हार गए हैं। 24 सीटों के साथ यहां अब कांग्रेस का महौपार बनना लगभग तय है।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : रायपुर नगर निगम की मतगणना में बड़ा उलटफेर…महापौर प्रमोद दुबे ने बनाई लीड…60 वोटों से आगे…मतगणना स्थल पर हंगामा..

Back to top button
close