अन्यछत्तीसगढ़

सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत…पढ़ें रविवार का राशिफल…

मेष
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी ऊर्जा की वजह से आपके मुरीद बनेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।

वृष
आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी । संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा।

आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।



कर्क
आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन में आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। संतान को सुख की प्राप्ति होगी, जिससे आप भी संतुष्ट रहेंगे। किसी प्रकार की धन प्राप्ति होने से धन लाभ अच्छा होगा। शिक्षा के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

कन्या
आज सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिस वजह से दिन का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा।खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी।

विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, जिससे मानसिक शांति का अभाव हो सकता है। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका दिन बेहतर जाएगा और आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे।

 


WP-GROUP

तुला
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। कार्यों में बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से दिन कब गुजर जाएगा, पता ही नहीं चलेगा। हालांकि परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी।

कार्य में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं। छोटे भाई- बहनों को भी कुछ दिक्कत होगी और मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है। इसलिए तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए।

जुए और सट्टेबाजी में धन कमाने से मन दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामलों में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।

धनु
आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। विरोधियों के प्रति सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहना आपके लिए अनुकूल रहेगा। मामा पक्ष के लोगों से समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध के मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा।



मकर
आज के दिन मानसिक तनाव के कारण कुछ दुविधा होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में आप की नीतियां आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। पारिवारिक जीवन में तनाव की बढ़ोतरी होगी।

पिता और माता को स्वास्थ्य परेशानियां दिक्कतें देंगी, जिससे आपको भी चिंता होगी। संतान का स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, लेकिन पढ़ाई में रुकावटो का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन दूर यात्रा पर जाने की कोई योजना बना सकते हैं।

कुंभ
आर्थिक तौर पर आज का दिन कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे, जिनसे मानसिक अशांति भी होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। परिवार का वातावरण आपकी चिंताओं को और अधिक बढ़ा सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आपको आज मिलना चाहिए। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

मीन
प्रेम संबंधो में सफलता मिलेगी। आज अपने प्रियतम को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा रोमांस होगा, लेकिन थोड़ी तकरार भी हो सकती है। मानसिक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है, लेकिन व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए हैं।

यह भी देखें : 

राजधानी में हुआ 71.17 प्रतिशत मतदान…एक वार्ड में बन रही है पुनर्मतदान की स्थिति…देर रात जारी होगा नाम…

Back to top button
close