रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान का समय अब खत्म हो गया है। जो भी मतदाता बूूथ के अंदर लाइन में हैं वहीं अब वोट डाल सकते हैं। पूरे प्रदेश में एक ही समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए तय किया गया था।
प्रदेश भर में आज मतदान को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। सुबह से लोग वोट डालने घर से निकल गए थे। राज्य में आमजन के साथ ही नेता, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह 10 बजे के बाद मतदान को लेकर लोगों ने ज्यादा उत्साह दिखाया। सबसे ज्यादा महिलाएं मतदान को लेकर उत्साहित दिखीं। वहीं दिव्यांग और बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
यह भी देखें :
Add Comment