छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज… सरगुजा में बढ़ी ठंड तो पेंड्रा शीतलहर की चपेट में…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में मौसम तेजी से मिजाज बदल रहा है। रात के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

वर्ष 2010 में 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान छह डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान पहले दिन की अपेक्षा 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में तेजी के साथ गिरावट आई है। रात में ठंड और ठिठुरन बढऩे लगी है। बिलासपुर से लगे पेंड्रा रोड में शीतलहर का प्रकोप जारी है।



पेंड्रा का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहले दिन की अपेक्षा यह 0.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान राज्यभर में सबसे कम था। दूसरे नंबर पर अंबिकापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेजी से बदलते मौसम को लेकर कहा जा रहा है कि पिछले साल की तरह ही इस बार अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

शहर में लोगों ने अपना मफलर, स्वेटर, साल निकाल लिया है। रात में अलाव का सहारा भी ले रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि पेंडारोड और अंबिकापुर के तापमान तेजी से गिरावट आई है।
WP-GROUP

जिसका असर बिलासपुर जिले में भी पड़ रहा है। एक-दो दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है। लगातार बढ़ती ठंड से जन जीवन प्रभावित होने लगा है, सुबह घर के बाहर जाने में भी लोगों को परेशानी होने लगी है।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING उन्नाव रेप केस : भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा… 25 लाख का जुर्माना भी…

Back to top button
close