जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हादसा पामगढ़ के मेंहदा गांव की है। बताया जा रहा है कि अंधे मोड़ में दोनों बाइक सवार युवक आपस में टकरा गए।
जोरदार भिड़ंत होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवकों का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव की निशाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं, शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है।
यह भी देखें :
रायपुर : मामूली विवाद में पति ने पत्नी व बच्चों पर किया जानलेवा हमला…
Add Comment