छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक-एक लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार…

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई बड़ी घटनाओं में शामिल एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। डीआरजी और कटे कल्याण पुलिस संयुक्त रूप से मारजूम इलाके में सर्चिंग कर थी।

उसी दौरान कटेकल्याण एलजीएस सदस्य सुखराम पोडिय़ाम और जनताना सरकार अध्यक्ष सुकलू पोडियाम को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5 नग डेटोनेटर, एक बैटरी, बंडा व स्पाईक रॉड बरामद किया है।



कटेकल्याण थाना क्षेत्र के परचेली, मारजुम व चिकपाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। दोनों गिरफ्तार माओवादी विभिन्न नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं।

गिरफ्तार दोनों माओवादी गांव में माओवादियों के बड़े लीडर के आने पर आसपास के गांव वालों को एकत्रित करना, भोजन की व्यवस्था करना, रोड खोदना, पुलिस की रेकी करना, स्पाइक लगाना, गांव में नक्सली विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का काम करते थे।
WP-GROUP

गिरफ्तार माओवादियों के निशानदेही के आधार पर 5 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 1 नग बैटरी, बिजली का वायर, लोहे की स्पाइक, एक बंडा बरामद किया गया। एलजीएस सदस्य व जनताना सरकार अध्यक्ष के ऊपर एक एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

यह भी देखें : 

इस एक्ट्रेस से भीड़ करती रही छेड़छाड़…बचाने की जगह लोग बनाते रहे VIDEO…

Back to top button
close