छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कोहरे ने रोका नौ फ्लाइटों का रास्ता…

रायपुर। घने कोहरे की वजह से मंगलवार को दृश्यता कम थी, जिससे फ्लाइटें घंटों विलंब से स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 938 हैदराबाद से रायपुर उड़ान भरती है। यह सुबह 9.10 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब से 11.29 बजे रायपुर पहुंची।

विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट क्रमांक यूके 793 सुबह 9.40 के स्थान पर 20 मिनट विलंब से 10 बजे रायपुर पहुंची। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 2393 दिल्ली-रायपुर सुबह 10.15 बजे के स्थान पर घंटे भर से अधिक विलंब से 11.54 बजे रायपुर पहुंची।



एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर फ्लाइट क्रमांक एआइ 651 सुबह 11.50 बजे के स्थान पर दोपहर 12.37 बजे रायपुर पहुंची। इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 245 कोलकाता से रायपुर, इंडिगो की दिल्ली-रायपुर, इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 405 बेंगलुरू-रायपुर और एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट भी विलंब से पहुंचीं।

रायपुर विमानतल में भी छाए घने कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह आठ बजे तक यहां की दृश्यता 50 मीटर तक ही थी। इसकी वजह से फ्लाइटों का आ पाना संभव ही नहीं था। इसके बाद दृश्यता धीरे धीरे बढ़ी और नौ बजे 300 मीटर तक पहुंची,जो पर्याप्त नहीं थी।
WP-GROUP

इस वजह से सुबह दस बजे तक रायपुर विमानतल में एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे से ही फ्लाइटों का लैंड होना शुरू हो पाया। फ्लाइटों के लैंडिंग के लिए कम से कम दृश्यता 1200 मीटर होनी चाहिए। तभी जाकर फ्लाइट लैंड हो सकती है।

यह भी देखें : 

IND vs WI: दूसरा वनडे आज…भारत के लिए सीरीज बचाने का दारोमदार गेंदबाजों पर…इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका…

Back to top button
close