क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 80 से अधिक मकानों में चोरी करने वाले पत्थर गैंग के चार गिरफ्तार…पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत…

रायपुर। प्रदेश भर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पुलिस नने पर्दाफाश किया है। रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, बालोद जिले सहित अन्य राज्यों में 80 से अधिक सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराजीय पत्थर चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।



पुलिस ने बताया कि ये भील जाति के अलीराजपुर के निवासी है। ये पहाडिय़ों पर घर बनाकर रहते हैं। लगातार गैंग बनाकर चार से पांच लोग मिलकर चोरी करते हैं। इनकी मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के थानों में चोरियों की वारदात किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है।
WP-GROUP

रायपुर पुलिस कर्मचारियों की टीम पर भी कार्यवाही करने के दौरान उक्त आरोपियों ने धनुष से हमला किया है। उक्त आरोपी अलीराजपुर के पोहा ग्राम के रहने वाले हैं। उक्त आरोपियों को पकडऩे पर पुलिस टीम को 80-80 हज़ार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कन्ट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा एवं पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन ने की है।

यह भी देखें : 

16वीं जनगणना के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू… छत्तीसगढ़ में जनगणना 2021 का कार्य मोबाईल ऐप के माध्यम से होगा…

Back to top button
close