क्राइमदेश -विदेश

SEX रैकट: एएनसी ने किया पर्दाफाश…4 महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार…

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने रविवार देर शाम कस्बे में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। नई अनाज मंडी के पास राजासिंह कॉलोनी के एक मकान में उक्त सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

यहां से 4 महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पांचों को पुलिस अपने साथ थाना ले गई। जहां उनके खिलाफ वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।



थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि नारकोटिक्स स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी के पास राजा सिंह कॉलोनी में एक मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। जिस पर एंटी नारकोटिक्स सेल की एक टीम गठित की। साथ में शाहाबाद पुलिस को भी शामिल किया।
WP-GROUP

बताया जाता है कि सेक्स रैकेट सरगना इससे पूर्व भी दो बार पकड़ी जा चुकी है। वह अपने घर पर ही यह धंधा चलाती है। जिसके चलते पड़ोस के लोगों में भी रोष है। कॉलोनी के लोग भी उसकी शिकायत कर चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से उक्त रैकेट चलाने लगी।

यह भी देखें : 

मनरेगा में छत्तीसगढ़ को मिला 7 पुरस्कार…जिला मुंगेली, पामगढ़ विकासखंड और धोतीमटोला व पोड़ी ग्राम पंचायत का हुआ चयन… पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अधिकारियों-कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को दी बधाई…

Back to top button
close