छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: बेमौसम बारिश…खलिहान और खरीदी केन्द्रों में रखे धान भीगे…जो किसान आज धान नहीं बेच पाएंगे उन्हें अगले दिन बेचने की सुविधा…मौसम साफ होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड…

रायपुर। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए चक्रवात के चलते बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्रों में बेमौसम बारिश हो रही है। बारिश के कारण जहां फसलों को खासा नुकसान हुआ है वहीं सड़कों पर कीचड़ जमा होने के कारण दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों तक मौसम उक्त क्षेत्रों में ऐसा ही रहने की संभावना है। वर्षा के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। पानी रूकते ही मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड छग में पड़ेगी।



प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकस्मिक बूंदा-बांदी की वजह से जो किसान आज धान नहीं बेच पाएंगे उनका धान अगले दिन खरीदने के व्यवस्था की गई है। प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान को भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त ताल पतरी की व्यवस्था की गई है।

इन दिनों किसान अपनी फसल काटकर खलिहान में रखे हुए हैं। अचानक मौसम बदलने और बारिश होने से खलिहान और खरीदी केन्द्रों में रखे धान भीग गए हैं। खलिहान में रखे धानों को ढकने के लिए किसानों को काफी जद्दोजहद करने पड़ी।
WP-GROUP

खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक 13.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ पंजीकृत मिलरों द्वारा धान का उठाव निरंतर किया जा रहा है और नान में चावल भी जमा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत किसानों की धान निर्धारित पात्रका अनुसार खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है। किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय कर रहे हैं।

यह भी देखें : 

रायपुर: गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…सात श्वेत वाहक संतों की अगुवाई…

Back to top button
close