रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के 5 दिन पूर्व भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसे भाजपा ने संकल्प पत्र का नाम दिया है। घोषणा पत्र में 36 बिन्दू है। भाजपा ने महिला, युवा, स्वास्थ्य, स्मार्ट गवर्नेंस, खेल, विकास, विरासत को प्रमुख से इसमें शामिल कर सभी वर्गों को लुभाने का प्रयास किया है।
सोमवार को एकात्म परिसर में भाजपा ने इसका विमोचन किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, सच्चिदानंद उपासने ने घोषणापत्र का विमोचन किया।
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प पत्र हम जारी कर रहे हैं, इस में 36 बिंदु है, महिला, युवा, स्वास्थ्य, स्मार्ट गवर्नेंस, खेल, विकास, विरासत को प्रमुख रूप से लिया गया है। जनता के 2 वोट के अधिकार को सरकार ने छीनकर 1 वोट किया है। यही एक वोट से जनता सरकार को जवाब देगी।
कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए एक भी पूरा नहीं किया। इसे पूरा करने के लिए हम सरकार पर दबाव बनाएंगे। मंत्री धमकी देते हैं कि वोट नहीं दोगे तो पैसा सुकमा ले जाएंगे। चुनाव के पूर्व ताबड़तोड़ शिलान्यास किए गए लेकिन एक भी पूरा नहीं किया गया।
प्रॉपर्टी टैक्स को अगले वर्ष माफ करवाने के लिए भाजपा अब सरकार को मजबूर करेगी। घर-घर में नल लगाने का काम भाजपा निकाय जीतने पर करेगी। मृत्यु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र मोबाइल के माध्य्म से लोगों को मिले इसके लिए काम किया जाएगा।
शहरी गरीब बच्चों के लिए कोचिंग की नि:शुल्क व्यवस्था करवाई जाएगी। अभी पूरे देश में निर्भया मामलों की चर्चा है जितने भी मजनू स्पॉट हैं वहां कैमरे लगाए जाएंगे। महिला कमांडो और बच्चियों को जूडो कराटे की ट्रेनिंग आत्मरक्षा के लिए दी जाएगी।
निगम की स्कूलों में स्मार्ट रूम आदि की व्यवस्था की जाएगी। पर्यावरण की चिंता पूरे विश्व में हो रही है चुने हुए जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक बार डीजल पेट्रोल से मुक्त वाहन में चलें इसकी व्यवस्था की जाएगी।
वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, कबाड़ से जुगाड़ की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। शहरों की सड़कों पर मवेशी होने से दुर्घटना और मौत हो रही है इसके किए काम किया जाएगा। छोटे-छोटे व्यवसाय सभी वार्डों में छोटी-छोटी दुकानें बनाई जाएंगी।
तेलीबांधा के जैसा वेंडर जोन घोषित कराया जाएगा। निराश्रित और विधवा पेंशन के लिए कार्ड की व्यवस्था होगी जो एटीएम कार्ड की तर्ज पर होगा। इसके साथ ही अन्य घोषणा भी संकल्प पत्र में शामिल की गई है।
यह भी देखें :
रायपुर : बिना अनुमति के बाइक स्टंट… NIT प्रबंधन को नोटिस… पुलिस विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब…
Add Comment