देश -विदेशस्लाइडर

 नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई हिस्सों में जमकर प्रदर्शन…पुलिस की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत 1460 लोग हिरासत में…

असम। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। इसके विरोध में सबसे ज्यादा तनाव की स्थिति असम में रही है। असम में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी 4 मौतें पुलिस की गोलीबारी के कारण गुवाहाटी में हुईं हैं। राज्य में 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि करीब 1460 लोग हिरासत में हैं।

बता दें कि नॉर्थ ईस्ट में सबसे ज्यादा विरोध किया जा रहा है। राज्य में 16 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि स्थिति सामान्य होने पर ही इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएंगी। हालांकि गुवाहाटी में रविवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।



वहीं राज्य में बढ़ते तनाव के बीच असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इधर, नागरिकता संशोधन कानून पर असम गण परिषद (एजेपी) ने यू-टर्न ले लिया है।


WP-GROUP

पहले समर्थन में रहने वाली इस पार्टी ने अब विरोध का फैसला किया है। राष्ट्र के विरोध में रविवार शाम जामिया में प्रदर्शन काफी उग्र हो गया हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी हैं।

आग बुझाने के लिए दमकल की 4 गाडय़िां मौके पर पहुंची थीं। बसों में लगी आग बुझाने के दौरान ही प्रदर्शनकारियों ने गाडिय़ों पर हमला कर दिया, जिसमें एक फायरमैन को काफी चोटें आई हैं।

यह भी देखें : 

आर्थिक सुस्ती के बीच नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का बड़ा बयान…कहा कहानी अभी शुरू हुई है…सरकार का लक्ष्य भारत को 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना…

Back to top button