दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सहित निर्दलीय भी अपना भाग्य अजमा रहे हैं। लेकिन आम जनता मूलभूत सुविधाओं की मांग करता है चाहे पार्षद जो भी और लगातार जनता के भी संपर्क बनाए रखे।
लेकिन चुनाव के वक्त ही कुछ लोग नजर आते हैं और पार्टी प्रत्याशियों का समीकरण बिगाडऩे का प्रयास करते हैं। वहीं वार्ड नं 50 बोरसी भाठा में जंग छिड़ी हुई हैं। कांग्रेस ने वर्तमान पार्षद पर भरोसा जताया है तो बीजेपी ने भी मनोज यादव पर दांव खेला हैं।
क्योंकि जमीनी कार्यकर्ता होने के साथ-साथ लगातार पार्टी की मजबूती और वार्डवासियों के बीच रह कर आम जनता के करीब हैं। जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलेगा। वैसे भी विगत 11 वर्ष से जन सेवा के माध्यम से लोगो के जुबान पर मनोज यादव का नाम हैं।
क्योंकि निर्धन कन्याओं को शैक्षणिक स्तर पर निरंतर सहयोग करने के साथ-साथ प्रतिवर्ष नवरात्रि पूर्व में बुजुर्ग महिलाओं का मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित करते हैं। सर्वधर्म समरसता हेतु मानव सखा सेवा समिति का गठन कर विभिन्न आयोजन भी करते आ रहे हैं।
नशा के विरूद्व जागरूकता अभियान चलाया। ऐसे कई कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय मनोज यादव इस बार वार्ड सेवक बनने के लिए घर-घर संपर्क करने के साथ-साथ लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें समर्थन भी मिल रहा हैं। वहीं इस वार्ड में मनोज यादव कोई नया नाम नहीं है हर वर्ग के लोग मनोज को व्यक्तिगत रूप से जानते और पहचानते हैं।
प्रशासनिक पकड़ बेहतर रखने की वजह से मनोज यादव लगातार लोगों के छोड़े-बड़े कार्य भी आसानी से करवा लेते और आगे भी लोगों को बेहतर कार्यकरने का वादा उन्होंने वार्डवासियों से किया हैं।
यह भी देखें :
Add Comment