देश -विदेशस्लाइडर

11 दिन से अनशन पर बैठी स्वाति से मिलते ही रो पड़े निर्भया के माता-पिता, कही ये बात

इसे विडंबना कहें या कुछ और कि देश में दुष्कर्म और दरिंदगी करने वाले जो दोषी तत्काल फांसी पर लटका दिये जाने चाहिये, वह आए दिन नए-नए कानून का हवाला देकर अब तक बचते जा रहे हैं। मेरी बेटी को उन दरिंदों ने मार डाला।

मैं भी देखती हूं कब तक फांसी पर नहीं चढ़ते। यह कहना है निर्भया की मां का। वह शुक्रवार को राजघाट स्थित समता स्थल पर आमरण अनशन कर रही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मिलने पहुंचीं।





WP-GROUP

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्वाति मालीवाल पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उन्होंने स्वाति मालीवाल से कहा कि इस देश की हर बेटी को उनकी जरूरत है। अब तक वह बेटियों के लिए लड़ रही थीं, आगे भी लड़ेंगी लेकिन अनशन स्थल पर सरकार का कोई नुमाइंदा न पहुंचना करोड़ों महिलाओं को ठेस पहुंचा रहा है।

यह भी देखें : 

आज इन 7 राशि वालों के लिए खास होगा शनिवार, भाग्य का मिलेगा साथ…

Back to top button
close